Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 09/03/2022

बजट में हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को राहत देने और शिक्षको की मांगों को प्रमुखता से रखने के लिए आज हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह का आभार किया। आग्रह किया कि अंतर जिला ट्रांसफर हुए शिक्षको की ट्रांसफर नीति में अगली कैबिनेट में संशोधन किया जाए। जिसे पूरा करने का आश्वासन दिया गया। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि बजट में कर्मचारियों सहित शिक्षको की मांगों को पूरा किया है। आज उसी सिलसिले में आभार हेतु शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह, शिक्षा निदेशक उच्च डॉ अमरजीत शर्मा, शिक्षा निदेशक प्राथमिक डॉ पंकज ललित से मिल कर सरकार का आभार व्यक्त किया। इसमे पवन मिश्रा, विनोद सूद, मनोज, अनिल अवस्थी आदि मौजूद थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *