शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 11/03/2022
शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।बैठक में चुनावी रणनीति पर आपसी विचार विमर्श किया गया।
बैठक में पूर्व विधायक आदर्श सुद,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, वेद प्रकाश ठाकुर, यशपाल तनाईक,पवन चौहान,पूर्व मेयर सोहन लाल, जैनी प्रेम,मनोज कुमार,इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, एनएसयू आई अध्यक्ष छतर सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष कुस्मपटी राम कृष्ण शंडिल, समन्वयक एस सी विभाग सेन राम नेगी,पूर्व पार्षद महेंद्र चौहान ने बैठक में भाग लिया।
राठौर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों में मजबूती के पूरे मनोबल के साथ लोगों के बीच जाकर भाजपा शासित नगर निगम की विफलताओं को प्रमुखता से उजागर करना है। उन्होने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ इन चुनावों में उतर रही है।
बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति पर आपसी विचार विमर्श किया गया।