Spread the love

जोगिंदरनगर,हिमशिखा न्यूज़ 13/02/2022

जोगिंदरनगर न्यायलय में झूठी गवाही देने आई महिला और उसके साथी को किया पुलिस के हवाले

जोगिंदरनगर न्यायलय में इन्दिरा सेल्फ  हेल्प ग्रुप के नाम से बैंक से लोन लेने की सुनवाई के दौरान अन्य महिला को खड़ा करने के आरोप में अदालत ने महिला तथा ग्रुप से जुडे व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है। जिससे बैंको से  लोन के  नाम  पर फ्राड करने वालों में हडकंप मच गया है। जानकारी के अनुसार इन्दिरा सेल्फ  हेल्प ग्रुप जोगेद्रनगर ने वर्ष 2006 में भारतीय स्टेट बैंक जोगेंद्रनगर की शाखा से एक लाख रू का ऋृण लिया था। लोन की अदायगी समय कर नहीं कर पाने के कारण बैंक द्वारा अपने वकील के माध्यम से बकाया राशी करीब 93 हजार की उगाही का मामला न्यायलय में दर्ज किया था । जिस मामले की  लोक अदालत में हो रही सुनवाई के समय अदालत में महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नि ही ग्रुप की प्रधान है। अदालत के आदेश पर अपना ब्यान दर्ज करवाने पर अदालत द्वारा पहचान हेतू अपना आधार कार्ड मांगा तो वह सकपका गयी । बताया  कि उसका आधारकार्ड घर मे रह गया है । अदालत द्वारा घर से आधार कार्ड ला कर पेश करने पर भी आधार कार्ड पेश न कर पाने पर अदालत में पुरूष ने सच उगलते हुये कहा कि यह महिला उसकी  पत्नि नहीं है।  महिला ने भी कहा कि वह सरला देवी नहीं है जिस पर न्यायलय ने कड़ा संज्ञान लेते हुये दोंनो महिला व पुरूष को पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा रिर्काड खंगालना शुरू कर दिया है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ