Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।16/03/2022 

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा ने बताया कि 5 दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 21 मार्च से 25 मार्च, 2022 तक इंदिरा गांधी खेल परिसर में किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि जिला के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी स्त्रोत व्यक्ति के तौर पर अपने-अपने विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे तथा युवाओं के भविष्य निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को विभागीय आधार पर रहने ठहरने व खाने की व्यवस्था, किराया व यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ