Spread the love

कुल्लू,हिमशिखा न्यूज़ 21/03/2022

मुख्यमंत्री ने कुल्लू कार्निवाल का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सांय कुल्लू के रथ मैदान में आयोजित कुल्लू कार्निवाल का शुभारंभ किया। इस कार्निवाल का आयोजन पहली बार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कार्निवाल के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इससे मनोरंजन के साधन के साथ-साथ व्यापार, संस्कृति के प्रसार और संरक्षण एवं पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोविड के दौर के बाद ऐसा आयोजन लोगों के लिए उत्साह वर्धक है।

इस अवसर पर शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा कार्निवाल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर आनी के विधायक किशोरी लाल, विधायक बंजार सुरेन्द्र शौरी, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *