Spread the love

धर्मशाला,हिमशिखा न्यूज़ 22/03/2022

औषधीय पौधों के उत्पादन में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं: डॉ.निपुण जिंदल

उपायुक्त ने किया आयुष विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर का उद्घाटन
उपायुक्त कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल ने कहा कि जिला कांगड़ा के विभिन्न ब्लाकों में औषधीय पौधों की खेती की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों के उत्पादन में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं। औषधीय पौधे स्वदेशी चिकित्सा पद्धति के लिए प्रमुख संसाधन हैं तथा आयुष प्रणालियों की राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर पहुंच और स्वीकार्यता के कारण औषधीय पौधों का व्यापार निरन्तर बढ़ रहा है।
  उपायुक्त डॉ.निपुण जिंदल आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पुलिस मैदान धर्मशाला में शुरू हुए सरस मेले के दूसरे दिन आयुष विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में बोल रहे थे। इस दौरान उपायुक्त ने भगवान धन्वंतरि जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर जिला कांगड़ा आयुष विभाग द्वारा लोगों को आयुष विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।इस शिविर में सर्वप्रथम औषधीय पादप बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं किसानों को औषधीय पौधों की खेती करने के बारे मे जागृत किया गया। इसके उपरांत वक्ताओं द्वारा आयुष से रोग प्रतिरोध क्षमता विषय पर अपने विचार रखे गये। डॉ.आशीष राणा ने मर्म चिकित्सा विषय पर अपने विचार रखे। डॉ.कविता, डॉ.स्मृति और डॉ.बबिता ने योग पर लाइव प्रस्तुति दी।
  इस शिविर में आए हुए किसानों को औषधीय पौधों की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। औषधीय खेती से जुड़े स्वंम सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों का विक्रय केंद भी खोला गया। इससे पूर्व उपायुक्त ने आयुष विभाग द्वारा लगाई गई प्

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *