Spread the love

मंडी,हिमशिखा न्यूज़।28/03/2022 

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ व एलआईसी कर्मचारियों ने सोमवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आवाहन पर सोमवार को एलआईसी ऑफिस व मुख्य डाक घर मण्डी कर्मचारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के सचिव विजय राज और युद्ध कुमार शर्मा ने कहा कि डाक कर्मचारी संघ अपनी लंबित मांगों को मनवाने के लिए देश और प्रदेश में 2 दिन की हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डाक कर्मचारी संघ सरकार से मांग करता है कि डाक कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा,पुरानी पेंशन बहाली व 12, 24 और 36 वर्ष सेवा पूर्ण करने पर पदोन्नति देने की मांग लबे समय से कर रहा हैं। परंतु अभी तक केंद्र व प्रदेश सरकार उनकी मांगों को लागू नहीं कर रही हैं जिसको लेकर आज कर्मचारी पूरे प्रदेश में हड़ताल पर उतर आए हैं।वहीं इंश्योरेंस एम्प्लॉय यूनियन के अध्यक्ष कैलाश ने कहा कि इंश्योरेंस एम्प्लॉय यूनियन भी अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन व राष्ट्रीय फेडरेशन केंद्र सरकार से मांग करती है कि श्रम कानूनों को खत्म करके बनाई गई चार श्रम संहिताओं को रद्द किया जाए और वर्तमान जीवन यापन सूचकांक के आधार पर राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन 21हजार प्रतिमाह घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक, बीमा ,बीएसएनएल, रक्षा, बिजली, रेलवे, शिक्षा स्वास्थ्य आदि सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण बंद किया जाए और सेवाकाल के दौरान मृत कर्मचारियों के आश्रितों को बिना शर्त करुणामूलक आधार पर नौकरी दी जाए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *