Spread the love

पंडोह,हिमशिखा न्यूज़ 04/04/2022

पंडोह डैम के पास पहाड़ से टकराई सरकारी बस, एक की मौत की आशंका
25 से 30 यात्री बताए जा रहे हैं घायल, सभी को लाया जा रहा अस्पताल
पुलिस दल मौके पर पहुंचा, एसपी मंडी भी घटनास्थल के लिए हुई रवाना
अभी तक हादसे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं
राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के पास एचआरटीसी की बस के पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने से 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि हादसे में एक व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है लेकिन इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी से एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। वहीं एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह बस मनाली से शिमला जा रही थी। पंडोह के उपर कैंची मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई जिस कारण पहाड़ से टकरा गई। हादसे के समय बस में 25 से 30 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकतर को मामूली चोटें आई हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत बताई जा रही है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया रहा है। घायलों को उपचार के लिए जोनल हास्पिटल मंडी लाया गया है।

राहगीर बने मददगार
हादसे होने के बाद इस हाईवे से गुजर रहे राहगीर घायलों के लिए मददगार बनकर आए। औट पंचायत के प्रधान भूषण वर्मा ने बताया कि वे अपने किसी नीजि कार्य से हमीरपुर जा रहे थे तो रास्ते में हादसे को देखकर वहीं पर रूक गए और अपने साथियों के साथ घायलों की मदद शुरू की। वहीं पंजाब से आए कुछ पर्यटक और अन्य लोगों ने संजीदगी दिखाते हुए घायलों की मदद करना शुरू कर दिया। बहुत से घायलों को नीजि वाहनों के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *