Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।05/04/2022 

देश मे हर रोज बढ़ते पेट्रोल व डीजल के दामों पर भाजपा की खामोशी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उन्हें आड़े हाथ लिया है।उन्होंने कहा है कि आज भाजपा नेताओं को महंगाई ही नज़र आ रही है और न ही बेरोजगारी।इससे साफ है कि आज सत्ता में बैठने के बाद भाजपा को बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से कुछ लेना देना नही।

राठौर ने एक बयान में कहा कि  प्रदेश में भाजपा लोगों की समस्याओं बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नही करती। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा कांग्रेस को दोषी ठहराने में लगी है।उन्होंने कहा कि भजापा प्रदेश में सत्ता का  दुरपयोग कर रही है।अपनी राजनीतिक बैठकों में सरकारी मशीनरी व धन का खुल कर दुरपयोग किया जा रहा है।राठौर ने कहा कि अब चुनाव नजदीक आते देख मुख्यमंत्री कर्मचारियों को लुभाने में जुटे है।घोषणाओं पर घोषणाएं करते जा रहें है,जबकि प्रदेश सरकार का खजाना पूरी तरह खाली पड़ा है।कुलदीप राठौर ने कहा कि   प्रदेश में जयराम सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह विफ़ल रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार उप चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत के बाद भजापा को इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इन दिनों मुख्यमंत्री सहित भजापा के नेता हवा में ज्यादा ही उड़ रहें है।उन्हें धरती नज़र नही आ रही,जबकि प्रदेश के लोगों ने चार उप चुनावों में उन्हें  पहले ही धरती पर लाकर खड़ा कर दिया है।मुख्यमंत्री को सड़कों की खस्ता हालत में गढ़े नज़र नही आये। ग्रामीण व दूरदराज के स्कूलों में अध्यापक नही,अस्पतालों में डॉक्टर  की कमी,खस्ता हालत व्यवस्था पर कभी उनकी नजर नही गई ।राठौर ने शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत का दावा  करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की विफलताएं व बढ़ती महंगाई बेरोजगारी ऐसे जनहित के मुद्दे है जिनको आगे रख कर कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी और नगर निगम के बाद विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का परचम लहराते हुए लोगों को भजापा के कुशासन बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से मुक्त करवाने के लिये काम करेगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *