Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 05/04/2022

टीबी उन्मूलन की दिशा में जोनल टास्क फोर्स की मीटिंग में हिमाचल स्टेट टास्क फोर्स को चुना गया सर्वश्रेष्ठ
लुधियाना में जोनल टास्क फोर्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नेशनल टास्क फोर्स के चेयरमैन डॉक्टर अशोक भारद्वाज ने की इस दौरान वर्क शॉप में विभिन्न राज्यों के स्टेट टास्क फोर्स के सदस्यों ने भाग लिया जिसमें हिमाचल प्रदेश स्टेट टास्क फोर्स को सर्वश्रेष्ठ टास्क फोर्स चुना गया है स्टेट टास्क फोर्स उस राज्य में संचालित समस्त मेडिकल कॉलेजों का एक समूह होता है जिसका विश्लेषण इस आधार पर किया जाता है कि उस राज्य के स्टेट टास्क फोर्स ने राज्य में संचालित राज्य क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में अपना कितना योगदान दिया है क्योंकि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में स्टेट टास्क फोर्स हिमाचल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है गत दिनों राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम हिमाचल को संपूर्ण भारत में क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाला राज्य आंका गया था।
स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश टीबी उन्मूलन की दिशा में बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहा है जिसमें स्टेट टास्क फोर्स हिमाचल का महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उत्तर भारत के प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर लूधियाना में सम्मानित किया गया

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *