Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़ 07/04/2022

ज्वालाजी के 10 स्कूलों में भरे जाएंगे पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पद
प्राथमिक तथा राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला कांगड़ा के शिक्षा खंड देहरा के अन्तर्गत आने वाली उक्त पाठशालाओं में इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र संपूर्ण दस्तावेजों सहित खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय देहरा में 08 अप्रैल से 25 अप्रैल सांय 5 बजे तक सादे कागज पर दो फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को घर से स्कूल की दूरी का प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विध्वा, एकल नारी, अनाथ, दिव्यांग प्रमाण पत्र के अलावा यदि आवेदनकर्ता की ओर से स्कूल के लिए भूमिदान की गई हो तो उसका प्रमाणपत्र। साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी तथा बीपीएल प्रमाण पत्र व बेरोजगार प्रमाण पत्र दस्तावेजों के साथ संलग्न करना होगा। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देहरा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं और माध्यमिक पाठशालाओं में मल्टी टास्क वर्कर का एक-एक पद सृजित है।
इन प्राथमिक स्कूलों में भरे जाएंगे पद
गुम्मर, उम्मर, देहरियां, बोहन, कथोग, सकरयालू एवं ज्वालामुखी छात्रा।
इन माध्यमिक स्कूलों में भरे जाएंगे रिक्त पद
दरंग खास, बोहन भट्टी एवं सकड़यालू।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *