Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।13/04/2022 

हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर आकाशवाणी व दूरदर्शन से प्रसारित होगा

मुख्यमंत्री का संदेश हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे, जिसे आकाशवाणी शिमला से 14 अप्रैल, 2022 को रात्रि 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश आकाशवाणी शिमला, एफएम शिमला, एफएम हमीरपुर, एफएम धर्मशाला और आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन केंद्र शिमला से हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री का संदेश 14 अप्रैल, 2022 को सायं 4ः30 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश सभी क्षेत्रीय टीवी चैनलों और केबल टीवी नेटवर्कस द्वारा 14 अप्रैल, 2022 को प्राईम टाईम में प्रसारित किया जाएगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *