Spread the love

पोंटा साहिब,हिमशिखा न्यूज़ 14/04/2022

भीम आर्मी एकता मिशन ने पोंटा साहिब के काशी वाला में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती का आयोजन किया गया आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि भीम आर्मी भारत एकता मिशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रवि कुमार दलित ने शिरकत की इसमें रवि दलित ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि दलित समाज बाबा साहब के योगदान का हमेशा ऋणी रहेगा और लोगों को बाबा साहब के रस्ते पर चलने की अपील की आर सविधान का आदर सत्कार करने की अपील की वहीं पर रवि दलित ने कहा कि यदि कोई दलित समाज या भारत के संविधान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी या खिलवाड़ करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा भीम आर्मी भारत एकता मिशन हमेशा समाज की कुरीतियों का और दलितों पर अत्याचार करने वालों का विरोध करती रहेगी और बहुजन समाज से अपील की युवा शिक्षित बने संगठित रहें और संघर्ष करें और उन्होंने कहा कि संघर्ष की सीमा केवल संघर्ष तक ही सीमित नहीं है हमें अपने बहुजन लोगों को विधानसभा और लोकसभा में भेजना है अंबेडकर जयंती की इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *