Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 15/04/2022

एनीमिया बारे चियोग स्कूल  में लगाया शिविर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चियोग में शुक्रवार को एनीमिया की जांच व जागरूक करने बारे  शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में  विद्यालय मंें अध्ययनरत सभी छात्र, छात्रों तथा अध्यापकों की जांच भी की गई।  शिविर में  डॉ पंकज, निरीक्षक प्रवीण शर्मा, फार्मासिस्ट अमिता, आशा वर्कर्स आदि मौजूद रहे। डॉ0 पंकज ने शिविर में सभी बच्चों को स्वास्थ्य,स्वच्छता और पोषित आहार लेने की सलाह दी। विद्यालय चियोग की प्रधानाचार्य सुनीता वर्मा ने पाठशाला में शिविर लगाए जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया । उन्होने कहा कि स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से यदि बच्चों में रक्त की कमी पाई जाती है तो ऐसे बच्चों को संतुलित आहार लेने की सलाह दी जाएगी। उन्होने बताया कि यदि बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेगें तभी वह शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे । उन्होने  बच्चों को जीवन में स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व बारे प्रकाश डाला ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *