Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।18/04/2022 

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा मैसर्ज़ स्काय मर्चेंट इंटरनेशनल और जोमेटो के लिए जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश में स्टार्ट मैनेजमेंट ट्रेनी, डिलीवरी पार्टनर्स पदों को भरने के लिए 21 अप्रैल, 2022 को एक कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब शिमला में किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व 12वीं पास या उससे अधिक तथा 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज व रिज्यूम सहित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला में 21 अप्रैल, 2022 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0177-2658174 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ