Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।18/04/2022

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत कैथू से  कांग्रेस पार्टी के वार्ड स्तर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया।कांग्रेस अध्यक्ष एक दिन एक वार्ड के तहत शिमला नगर निगम के सभी 41 वार्डो जाकर लोगों से संवाद करेंगे और  वार्ड के लोगों से उनकी समस्यों को भी सुनेंगे।आज कैथू वार्ड में उन्होंने नगर निगम के चुनावों के लिये कांग्रेस का समर्थन करने का लोगों से आग्रह किया।उन्होंने इन दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना।उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि नगर निगम में सत्ता में आने के बाद उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पार्किंग की सुविधाएं बढ़ाने और बच्चों के लिए प पार्क और खेल मैदान विकसित करने की संभावनाओ को भी तलाशा जाएगा।इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस को मजबूत करने व नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।इस अवसर पर उनके साथ  शिमला शहरी के प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल, जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी , आदर्श सूद, सुशांत कपरेट  सहित कैथू वार्ड के कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ