Spread the love

सोलन,हिमशिखा न्यूज़।19/04/2022

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर रही है। इस शैक्षणिक सत्र में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मेधावी छात्र-छत्राओं में करीब 45 करोड़ के स्कॉलरशिप प्रदान करेगी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों और फैकल्टी ने इंजीनियरिंग,आईटी, साइंस और हैल्थकेयर क्षेत्र में 1300 पेटेंट फाइल किए हैं,जो पिछले तीन वर्षों में किसी शिक्षण संस्थान द्वारा फाइल किए गए सर्वाधिक पेटेंट हैं। यह जानकारी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डा. आरएस बावा ने यहां आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि वैश्विक कोविड महामारी के बावजूद गत 2 वर्षों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 1300 से ज्यादा कंपनियों ने दस्तक देकर 15 हजार से अधिक नौकरियों की पेशकश की है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि चंडीगढ़ विवि के छात्र को अधिकतम 54 लाख रुपए का वार्षिक पैकेज का ऑफर दिया है। प्रो-चांसलर डा.आरएस बावा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने भारत के सबसे विशिष्ट और प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थानों में जगह बनाई है।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी न केवल हिमाचल प्रदेश के छात्रों को उनके करियर में आवश्यक प्रोत्साहन प्रदान कर रही है,बल्कि उद्यमिता पर अतिरिक्त ध्यान देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी निर्णायक भूमिका निभाते हुए देश के भविष्य को आकार देने में अहम रोल निभा रही है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी अपने छात्रों को 150 से ज्यादा कोर्सों में शिक्षा की गुणवत्ता व यूनिवर्सिटी की वैश्विक मान्यता के फलस्वरूप साल दर साल रिकॉर्ड प्लेसमेंट प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *