Spread the love

ऊना,हिमशिखा न्यूज़ 20/04/2022

23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी ग्राउन्ड में होने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की विशाल जनसभा के लिए प्रदेशवासियों मे काफी उत्साह है। रैली में भारी संख्या में लोगों को जुटाने के लिए गांव -गांव जाकर लोगों से बढ़चढ़कर आने का निमंत्रण दे रहे हैं। इसी कड़ी मे बुधवार को ऊना के कुटलैहड़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें कांगड़ा रैली के लिए 3 हजार से ज्यादा संख्या में लोग जाने की रूपरेखा तैयार की गई। रैली को लेकर पार्टी प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा सभी कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़कर और उत्साह के साथ जनता को जुटाने का आग्रह किया गया है।
इस मौके पर गौरव शर्मा ने कहा कि आज भाजपा के भीतर आम आदमी पार्टी का खौफ देखने को मिल रहा है हर गली मुहल्ले में भाजपा के नेता आम आदमी की चर्चा कर रहे हैं। आज बीजेपी भले आप की आहत को नकारे लेकिन उनमें जो भी और खौफ दिखाई दे रहा है वह साफ दिख रहा है। आप उनके दिल से पूछिए जब जब आम आदमी पार्टी की रैली या कार्यक्रम होते हैं तो तुरंत उनकी मीटिंग बैठती है और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं हिमाचल मे डेरा डालते हैं। और यह नेता एक दिन पहले पहुँच जाते है और आम आदमी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम या रैली में अड़चन डालने की कोशिश करते हैं। लेकिन बीजेपी अपने इस मंसूबे पर कामयाब नहीं होने वाले हैं क्योंकि प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा ने अपने साढ़े चार साल मे कोई काम नहीं किया है जिससे जनता आज तंग होकर तीसरे विकल्प आम आदमी पार्टी को अपना प्यार और स्नेह दे रही है।
प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल में पूर्व में हुए चुनावों में क्षेत्रीय दलों मत प्रतिशत मिलता रहा है। चाहे कोई भी क्षेत्रीय दल हो उसे मत प्रतिशत मिलता रहा है। हिमाचल में अगर भाजपा का ग्राफ बढ़ा है तो वह पंडित सुख राम जी की देन है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है न की क्षेत्रीय दल। दिल्ली जैसे राज्य में जहां केंद्र मे भाजपा की सरकार लगातार दूसरी बार सरकार है वहाँ आम आदमी पार्टी ने तीसरी बार सरकार बनाई है आप की नीतियां दर्शाती हैं कि दिल्ली मॉडल पर जनता हर बार मुहर लगाती है उन्हें पता है कि अरविन्द केजरीवाल दिल्ली को ऊंचाई के शिखर पर ले जा रहे हैं। 
उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल में आजतक दोनों पार्टियों ने अपनी पांच पांच साल की बारी लगी थी कि पांच साल कौन राज करेगा और पांच साल कौन लेकिन अब प्रदेश मे तीसरा विकल्प आ चुका है वह आम आदमी पार्टी है जो प्रदेश की जनता को आने वाले दिनों में दिल्ली और पंजाब की तरह मूलभूत सुविधाएं देगी। प्रदेश की जनता आज हताश और निराश है जो  तीसरे विकल्प आम आदमी पार्टी को प्यार और प्रेम दे रही है। उन्होंने कहा कि मंडी रैली की सफलता के बाद अब प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में आम आदमी पार्टी की विशाल रैली होने वाली है जहां कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और प्रदेशभर के अन्य जिलों के लोग अरविन्द केजरीवाल की नीतियों को सुनने और स्नेह देने के लिए भारी संख्या में पहुंचेंगे। 
उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में आज पानी की भारी समस्या से जनता जूझ रही है। लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है। 4 साल पहले ऊना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का उद्घाटन किया था जिसमें एक भी पत्थर नहीं लग पाया। फतेहपुर की जनता आज सरकार से परेशान हो चुकी है।सीमेंट कंपनी के साथ सरकार की मिलीभगत है जिसका खामियाजा जनता को भुक्तना पड़ रहा है।

बैठक में पार्टी के कुटलैहड़ प्रधान राजन शर्मा,देव कुमार चड्डा,महिला विंग की प्रधान रुचि सैनी,गुरविंदर सिंह,मीनाक्षी, मोहन सिंह,विशाल राणा, संजीव खता, विवेक जोशी,अमर चंद,हर्षदीप, जगदीश चंद,सुरजीत सिंह,नरेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *