Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 20/04/2022

हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में दिनांक 19 व 20 अप्रैल, 2022 को कल्याण समिति की बैठकें सभापति बलवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इन बैठकों में डा० कर्नल धनी राम शांडिल, विनय कुमार, नन्द लाल, किशोरी लाल, इन्द्र सिंह व रीना कश्यप सदस्यों ने भाग लिया।
समिति द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से सम्बन्धित “मादक द्रव्य तथा नशा निवारण योजना” पर बने 18वें मूल प्रतिवेदन (तेरहवीं विधान सभा) (वर्ष 2019-20) में की गई सिफारिशों के प्राप्त विभागीय उत्तरों पर मौखिक साक्ष्य किया। जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता), महानिदेशक (पुलिस), निदेशक (स्वास्थ्य), निदेशक, अनुसूचित जाति, अल्प संख्यक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग, आयुक्त, आबकारी एवं कराधान विभाग सहित अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी मौखिक साक्ष्य के दौरान उपस्थित हुए। समिति ने प्रदेश में मादक द्रव्य तथा नशा निवारण के बारे में सरकार द्वारा जारी की गई नीति का भी अवलोकन किया तथा प्रदेश में नशा रोकने हेतु ठोस कदम उठाने हेतु और अधिक प्रयास करने बारे महानिदेशक (पुलिस), को उचित दिशा निर्देश दिए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *