Spread the love

पुरानी पेंशन बहाली को अब केंद्रीय कर्मचारियों का भी हल्ला बोल

एमईएस कर्मचारी बोले, केंद्र के खिलाफ दिल्ली में खोलेंगे मोर्चा

ओल्ड पेंशन बहाली पर अब केंद्रीय कर्मचारी भी उग्र हो गए हैं। शुरुआत एमईएस कर्मचारियों ने की है। कर्मचारियों ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि ओल्ड पेंशन बहाल न हुई, तो केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में मोर्चा खोल देंगे। एमईएस कर्मचारियों ने शिमला के जतोग छावनी में पहले गेट मीटिंग की और कमांडर वक्र्स इंजीनियर राजीव गर्ग के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजा। यूनियन के महासचिव प्रदीप तोमर ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। यदि इसे लागू कर पाना संभव नहीं है, तो न्यूनतम पेंशन की गारंटी कर्मचारियों को मिले। यह गारंटी अंतिम वेतन के 50 फीसदी के बराबर हो।इन मांगों को अनसुना किया जाता है, तो भविष्य में तमाम केंद्रीय कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे और दिल्ली में महारैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई पेंशन स्कीम का विरोध शुरुआत से ही कर्मचारी कर रहे हैं। इस स्कीम में कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन की गारंटी नहीं है, इस मौके पर प्रधान श्यामलाल शर्मा, महासचिव प्रदीप सिंह तोमर, संगठन सचिव अश्वनी कुमार, सहसचिव दीप राम ठाकुर, रोहित, जितेंदर, राम कुमार, नरेंद्र, गोपाल शर्मा, शशि, विद्या देवी, कमला ठाकुर, कमला थापा, विपिन कुमार, बिक्रम थापा, बिचित्र ठाकुर, जितेंद्र कुमार, हरदीप, अजय कुमार, नंदलाल, आदि उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ