नई दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़ 05/05/2022
ट्विटर से कमाई करेंगे एलन मस्क, सरकारी और व्यावसायिक यूजर पर लग सकता है चार्ज सामान्य यूजर्स के लिए फ्री
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ट्विटर को कमाई का जरिया बनाने वाले हैं। मतलब साफ है कि ट्विटर की सर्विस ज्यादा दिन तक फ्री नहीं मिलने वाली। दुनिया के सबसे बड़े अमीर बिजनेसमैन ने इन आशंकाओं को खुद ही क्लियर कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि इस प्लेटफार्म के कॉमर्शियल और सरकारी यूजर को इसके इस्तेमाल के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। उन्होंने साधारण यूजर को लेकर भी स्थिति साफ कर दी है।
एलन मस्क ने एक ट्वीट किया है कि कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा फ्री रहेगा, लेकिन कॉमर्शियल और सरकारी यूजर्स को शायद थोड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। वेरिफाइड ट्वीट को इम्बेड या कोट करने पर थर्ड पार्टी वेबसाइट से भी पैसा वसूलने की बात उन्होंने कही थी। साथ ही मस्क ने ब्लू टिक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस में बदलाव करने का सुझाव भी दिया है। अभी ट्विटर प्रीमियम ब्लू सर्विस की कॉस्ट 2.99 डालर है।
कर्मचारियों की हो सकती है छुट्टी
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर के लिए फंड जुटाने वाली पिच के दौरान एलन मस्क ने नौकरियों में कटौती का आइडिया पेश किया था। हालांकि, इस तरह की चर्चा पर अभी तक ट्विटर की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। हालांकि मस्क कह चुके हैं कि वह कंपनी की कॉस्ट कम करने के लिए बोर्ड और एग्जीक्यूटिव की सैलरी कम करेंगे।