शिमला,हिमशिखा न्यूज़।07/04/2023
हिमाचल प्रदेश वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा वन रक्षकों की वरिष्ठता सूची सेवा अवधि के आधार पर पदोन्नति के पक्ष में फैसला देने का स्वागत किया है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सदस्य योगेश कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में वन रक्षकों की वरिष्ठता को लेकर दायर अपील की सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश शबीना व न्यायाधीश सत्येन बैद्य की संयुक्त खण्डपीठ ने वन रक्षकों के पक्ष में उप वनराजिक पद पर पदोन्नति का फैसला दिया है।
योगेश कुमार ने बताया कि एकल न्यायाधीश विवेक ठाकुर के फैसले और प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन विभाग के डीपीसी के आदेशों को निरस्त करते हुए उप वनराजिक के पद पर पदोन्नति के लिए सीधी भर्ती किए वन रक्षकों की वरिष्ठता सूची सेवा अवधि के आधार पर सख्ती से पालन करने का अहम फैसला दिया है। योगेश कुमार ने बताया उच्च न्यायालय के इस न्यायसम्मत फैसले का हिमाचल प्रदेश वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आभार जताता है।