Spread the love

सुजानपुर
कैबिनेट मीटिंग में सुजानपुर टीहरा में जल शक्ति विभाग का डिवीज़न खुलने की मंज़ूरी मिलने से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। राष्ट्र स्तरीय होली मेला में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने इस बारे विधिवत घोषणा की थी और अब कैबिनेट की मंज़ूरी से इस कार्यालय का खुलना निश्चित हो गया है। कांग्रेस पार्टी की निर्भरता निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, कैप्टन चम्बेल सिंह, राजेश ठाकुर, सेक्टर प्रभारी सुरेश कुमार, जगदीश कौशिक,कोट पंचायत प्रधान गुलशन कुमार, विनय शर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सुजानपुर के अध्यक्ष देश राज व महासचिव अशोक चौधरी, कैप्टन संजीव राणा, युवा कांग्रेस के केशव ठाकुर,विजय कुमार,पवन कुमार, दिव्यांशु, अजय कुमार ने इस डिवीज़न के खुलने पर मुख्यमंत्री व विधायक का हार्दिक धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि अब पूर्व विधायक की सुजानपुर में जल शक्ति विभाग का डिवीज़न खोलने बारे राजनीतिक बयानबाजी पर पूर्ण विराम लग गया है। सुजानपुर में इस कार्यालय का खुलना पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए ही एक बहुत बड़ी उपलब्धि है । ग़ौरतलब है कि सुजानपुर में वैसे भी जब भी कोई बड़े बड़े विकास कार्य हुए हैं कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में ही हुए हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *