Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी व विधायक कैप्टन रणजीत सिंह का युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने जताया आभार

सुजानपुर, हमीरपुर
सुजानपुर क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी हो गई है, क्योंकि सुजानपुर में अब आधिकारिक रूप से आईपीएच (जल शक्ति विभाग) का डिवीजन स्थापित कर दिया गया है। यह डिवीजन क्षेत्र में जल प्रबंधन, सिंचाई और पेयजल से जुड़े कार्यों में गति लाने के साथ-साथ स्थानीय जनता को त्वरित सेवाएं उपलब्ध करवाएगा।

इस अवसर पर सुजानपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी और क्षेत्रीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह जी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा:

“IPH डिवीजन का खुलना सुजानपुर के लिए विकास की नई राह खोलेगी। यह निर्णय क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने वाला है और इसके लिए मुख्यमंत्री सुक्खू जी एवं हमारे लोकप्रिय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह जी का हम सभी तहे दिल से आभार प्रकट करते हैं।”

सचिन ठाकुर ने यह भी कहा कि इस डिवीजन के बनने से न केवल प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे आम जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा।

स्थानीय जनता में इस फैसले को लेकर खुशी की लहर है। और लोगों में विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *