Spread the love

कुल्लू में खालिस्तान झंडा लगाने का विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है झंडा लगाने से रोकने पर अब पंजाब में हिमाचल की बसों को रोककर उन पर भिंडरावाला के पोस्टर लगाए जा रहे हैं वहीं मंगलवार को यह मामला सदन में भी गूंजा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मामले को लेकर सरकार से पंजाब सरकार से बात करने की नसीहत और ताकि सौंदर्य पूर्ण माहौल बना रहे।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में खाली स्थान समर्थन द्वारा झंडा लहराए जा रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतर रहे हैं। बीते दिन पड़ोसी राज्य के युवक कुल्लू में भिंडरावाले के फोटो लगा कर हुड़दंग मचा रहे है। और अब हालत बिगड़ रहे हैं और एचआरटीसी की बसों और हिमाचल नंबर की गाड़ियों को पंजाब में रोका जा रहा है ओर बसों पर खालिस्तान के स्टीकर और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। कुल्लू की बडी जो दिल्ली से आ रहा थी उसे पंजाब में रोका गया और तलवारों के दम पर चालक से बस रुकवाई गई और भिंडरावाले की फ़ोटो पोस्टर बसों पर लगा दिए गए।हिमाचल सरकार को चाहिए कि इस मामले में दखल दे और पंजाब सरकार से बात करें ताकि सौंदर्य पूर्ण माहौल बना रहे। यदि इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया गया तो आने वाले समय में इस मामले और भी बढ़ सकता है ऐसे में मुख्यमंत्री को पंजाब सरकार से बात कर मामले को शांत करवाना चाहिए ताकि आने वाले समय में स्थिति खराब ना हो।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *