Spread the love

एफ∙ आर∙ ई∙ देहरादून का स्टेट फॉरेस्ट सर्विस के 36 वें बैच के विभिन्न राज्यों मध्य प्रदेश महाराष्ट्र, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड बिहार के 70 प्रशिक्षुओं ने 10 महीनों के शिक्षण उपरांत हिमाचल प्रदेश का शैक्षणिक दौरा किया। राजीव कुमार, प्रधान मुख्य मुख्य अरण्यपाल (हॉफ) वन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा हिमाचल प्रदेश की वन संपदा व यहां की जैव विविधता के बारे में भी जानकारी दी।
इस दौरान एफ∙ आर∙ ई∙ देहरादून की प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी जोशी, मुख्य अरण्यपाल वन भी मौके पर मौजूद रही और उनके द्वारा प्रधान मुख्य अरण्यपाल को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। इस दौरान वन विभाग हिमाचल प्रदेश के अन्य वरिष्ठ अधिकारी राजेश जे इक्का, अतिरिकत प्रधान मुख्य अरण्यपाल (एफ∙ सी∙ ए∙), अनिल ठाकुर अतिरिकत प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्य प्राणी), अभिलाष दमोदरन, मुख्य अरण्यपाल (आई∙ टी∙ / प्रोजेक्ट), अनीश शर्मा, वन मण्डल अधिकारी (हेड क्वार्टर), प्रवीण शर्मा, वन मण्डल अधिकारी (लीगल सेल), दिनेश पॉल, वन मण्डल अधिकारी (हेड क्वार्टर) भी मौजूद रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *