Spread the love

देश के महान अर्थशास्त्री व पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में निधनह गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां मनमोहन सिंह का निधन हो गया है।

डॉ मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे एम्स लाया गया था। संस्थान के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार उन्हें बेहोश अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

जहां करीब रात को 9:51 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। पूर्व प्रधानमंत्री के शोक की खबर सुनते ही पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर एम्स से उनके आवास पर पहुंच गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह की उम्र 92 साल थी।पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के समाचार के बाद देश के प्रधानमंत्री गहरा शोक व संवेदनाएं व्यक्ति हैं। वही भारत सरकार के द्वारा 27 दिसंबर, 2024 के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सरकार के द्वारा 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक महान अर्थशास्त्री, दूरदर्शी सुधारक और वैश्विक राजनेता खो दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है। हमारे देश ने अपने सबसे महान अर्थशास्त्रियों में से एक, एक दूरदर्शी सुधारक और एक वैश्विक राजनेता को खो दिया है।

वहीं प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर जिला सिरमौर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष आनंद परमार आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर गहरा शोक व संवेदनाएं व्यक्त की है।

बता दे की पूर्व प्रधानमंत्री के निधन का समाचार सुनकर राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से देर रात दिल्ली पहुंचे जहां से वे सीधे मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित पूर्व मुख्यमंत्री सरदार मनमोहन सिंह के निवास स्थल पर पहुंचे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *