Spread the love

शिमला
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन से पूरा राष्ट्र शोक में डूबा है। केंद्र सरकार ने जहां एक जनवरी तक राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है तो प्रदेश सरकार ने आज व कल राजकीय शोक घोषित किया है। इसी बीच नगर निगम शिमला द्वारा मनाया जाने वाला विंटर कार्निवाल के सभी कार्यक्रम भी एक जनवरी तक स्थगित कर दिए हैं। एमसी आयुक्त की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विंटर कार्निवाल के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है जबकि 2 जनवरी को पूर्व कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रिज पर लगाए गए स्टॉल नियमित रूप से लगे रहेंगे जबकि अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ