Spread the love

शिमला
लगभग 40 वर्षों से नाटय जगत से जुडे शिमला के भूपेंद्र शर्मा के निर्देशन में नाटक “नट सम्राट” का मंचन गेयटी थियेटर में 30 व 31 मार्च को किया जाएगा। शिमला के कलाकारों को तराशने का जिम्मा भूपेंद्र शर्मा को गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी ‌द्वारा दिया गया है।

“नट सम्राट” वि० वा. शिरवाडकर लिखित चर्चित नाटक है जिसकी रिहर्सल गेयटी में 1 माह से की जा रही है। यह नाटक आज की युवा पीढी द्वारा अपने माता पिता के तिरस्कार पर आधारित है। बुजुर्गो की उपेक्षा से उनका जीवन इस कदर मानसिक पीड़ा से ग्रसित हो जाता है कि वे घर छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं।

भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि कलाकारों व नाटक कला के प्रोत्साहन के लिए गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी अच्छा काम कर रही है। सोसाइटी निर्देशकों को अनुबंधित कर नाटक तैयार कर रही है। इससे गेयटी में पेशेवर नाटक खेलने का माहौल तैयार हो रहा है। गयटी की रौनक लौट आई है। नाटको के चयन से लेकर उनके प्रस्तुतिकरण को लेकर सोसाइटी बहुत संजीदा व सतर्क है।

भूपेंद्र शर्मा ने बताया शिमला में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। नई पीढी के कलाकार अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार है उनमें सीखने की ललक है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *