Spread the love

शिमला,30

मार्च प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस सरकार पर ऋण लेने के नाम पर भ्रामक प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा है कि 72 हजार करोड़ से अधिक का ऋण व 10,500 करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां प्रदेश कांग्रेस सरकार को भाजपा सरकार से विरासत में मिली है। उन्होंने कहा है कि वितीय कुप्रबंधन के चलते गलत निर्णयों व नीतियों के चलते पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश पर जो अनावश्यक आर्थिक बोझ प्रदेश पर डाला, उसके लिये उन्हें प्रदेश के लोगों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।रजनीश किमटा ने कहा है कि भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की जो कोशिश की है उसके लिए उन्हें प्रदेश के लोग उसे कभी माफ नही करेंगे। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने समय से पूर्व प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव का अनावश्यक खर्च का बोझ डाला है और लोगों के जनमत का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह सब धनबल पर प्रदेश की स्वछ राजनीति पर जो दाग लगाया है उससे प्रदेश का शर्मसार हुआ है। भाजपा ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार तार किया है और इसकी सजा अब प्रदेश के लोग लोकसभा के साथ साथ विधानसभा के उप चुनावो में भाजपा को देंगे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में उप चुनाव थोप कर भाजपा ने जो गुनाह किया है उसके लिये प्रदेश के लोग उसे कभी माफ नही करेंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *