Spread the love

प्रदेश में आज से मौसम ने करवट बदली है। राजधानी शिमला में सुबह सवेरे ही तेज गर्जना के साथ बारिश का क्रम शुरू हुआ है तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फ़बारी का दौर शुरू हुआ है।

प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग में ताजा हिमपात का दौर शुरू है इसके अलावा लाहुल स्पिति के विभिन्न स्थानों और कुल्लू के जलोड़ी जोत में भी ताजा बर्फबारी का क्रम जारी है।

उधर,मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई भागों में 4 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान निचले व मैदानी कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। विभाग ने सात जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 31 मार्च को भी बारिश-बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। वहीं 1 व 2 अप्रैल को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 3 व 4 अप्रैल को सभी क्षेत्रों में फिर मौसम खराब रहने की संभावना है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *