Spread the love


सुजानपुर

युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन चंदन राणा ने सुजानपुर विधानसभा के प्रत्याशी राजेंद्र राणा के होर्डिगों पर तंज कसा है। उन्होंने प्रेस ब्यान में कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद ही अब राजेन्द्र राणा ने अपना रंग दिखाना शरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र राणा ने अपने चुनावी होर्डिंग से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के फोटो तक गायब कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र राणा ने जेपी नड्डा का फोटो अपने होर्डिंग में लगा कर भाजपा कार्यकर्ताओं व आम वोटरों में सनसनी फैला दी है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र राणा के ऐसे होर्डिंग से सुजानपुर समेत पूरे ज़िला हमीरपुर की राजनीति में नये मायने निकाले जा रहे हैं। इससे ज़ाहिर हो रहा है कि राजेन्द्र राणा ने भाजपा में आने के बाद बेशक पूर्व मुख्यमंत्री के चरण छू कर राजनीतिक फ़ायदा लेने की कोशिश की है, लेकिन धूमल परिवार के लिये राजेन्द्र राणा के दिल में अभी कड़वाहट और द्वेष कम नहीं हुआ है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *