Spread the love

सुजानपुर। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पिछले दस महीनों से जनता से कटे हुए थे। उनका जन समस्याओ से कोई लेना-देना नहीं था। ये बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कही । मुख्यमंत्री ने कहा की राणा की पंचायत में बीते 8-9 महीने से पानी की समस्या थी। जिससे लोग परेशान थे, लेकिन राणा जनसेवा की बजाय सरकार गिराने की साजिश रचने में व्यस्त रहे। कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन रणजीत सिंह को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के संज्ञान में इसे लाया।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सुजानपुर में कहा कि ऐसा विधायक किस काम का जो अपनी गृह पंचायत के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान न कर सके। उन्होंने समस्या का समाधान कर दिया है। इस इलाके की जल शक्ति विभाग की पानी की स्कीम बरसात में कुछ स्थानों से टूट गई थी। कैप्टन रणजीत ने गर्मियों के मौसम में पानी की होने वाली किल्लत के बारे में मुझे अवगत कराया। इस पर अधिकारियों को आदेश दिए कि एक हफ्ते के अंदर इस पानी की स्कीम को चालू किया जाए। जल्दी ग्राम पंचायत पटलांदर के 14 गांवों तथा ग्राम पंचायत लंबरी के 11 गांवों की पीने के पानी की समस्या खत्म हो जाएगी व उन्हें सुचारू रूप से पानी मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत चमियाना के 8-9 गांव की पानी की समस्या भी उनके संज्ञान में कैप्टन रणजीत ने लाई है। ग्राम पंचायत चमियाना की पानी की समस्या को भी अगले तीन-चार दिनों में सुलझा दिया जाएगा। लोगों को सुचारू रूप से पानी मिलने लगेगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *