Spread the love

नादौन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दस साल से रेलवे लाइन का सिर्फ राग अलाप रहे हैं। केंद्र सरकार से वह लाइन को आज तक मंजूरी नहीं दिला पाए, न कोई सर्वे हुआ। कांग्रेस सरकार ने रेलवे लाइन के लिए बजट देने की कोई बात कभी नहीं कही। उन्होंने रेलवे लाइन की घोषणा खुद की, लेकिन अब दोष कांग्रेस सरकार पर मढ रहे हैं। उन्होंने रेलवे के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम किया, बजट में हर साल मात्र 1000 रुपये बजट डलवाते रहे। अब रेलवे लाइन के नाम पर लोग वोट नहीं देने वाले, अनुराग को जनता को बताना चाहिए कि दस साल तक क्यों ठगते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगडा, हमीरपुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के ज्यादा युवा साथी देश की सेवा के लिए जाते है और सवाल पैदा होता है कि देश की सेवा में जाने वाले युवा साथियों की रूचि कम क्यों हुई है। क्यों भाजपा अग्निवीर योजना लाई, चार साल की नौकरी युवाओं को सेना में क्यों मिल रही है। निश्चित तौर पर भाजपा मुददों से दूर भाग कर अपनी राजनीति चमका रही है। उन्हें युवाओं को जवाब देना चाहिए कि उनके भविष्य से खिलवाड़ क्यों किया।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा भाजपा चुनाव में हमेशा ध्यान भटकाने का कार्य करती आई है। मैंने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया है और कैंसर अस्पताल हमीरपुर के लिए स्वीकृत किया। आपदा में कांग्रेस सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए सराहनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में जल्द कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता आएंगे और सांसद राहुल गांधी के साथ महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता की कुर्सी हथियाना चाहती है और 6 विधायकों को ख़रीदककर जनता की भावनाओं का सौदा किया है। बिके हुए विधायकों को टिकट दिया को यह साबित करता है कि सरकार गिराने का भाजपा ने ही प्रयास किया है, जिसका जनता पहली जून को जबाव देगी। चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीतेगी व छह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनावों में भी कांग्रेस की जीत होगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *