Spread the love

चम्बा

भारी बारिश के कारण ककीरा के नाग मोड़ और ककीरा के घारी नामक स्थान पर भारी भूस्खलन होने के कारण कई हज़ार टनो के हिसाब से मलवा सड़क मे आ जाने के कारण पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई जिस कारण से लोगों को रात भर बस और अपनी अपनी छोटी बड़ी गाड़ियों में गाड़ियों के अंदर ही राते बितानी पड़ी। जब इस बाबत सुबह फ़ोन के माध्यम से पता चला तो लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता चंद्रशेखर और कनिष्ठ अभियंता राहुल ठाकुर अपनी पुरी टीम के साथ मशीनरी को लेकर उस स्थान पर पहुंच गए थे ।जहां पर भारी मलवा पड़ा हुआ था। जिसके कारण दोनों तरफ़ से सड़कों में भारी गाड़ियों की कतारे लगनी शुरू हो गई जिस से दोनो और जाम की स्थिति पैदा होने लगी । दोनों ओर से रोड को साफ करने के लिए जेसीबी लगा दी गई और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 9:30 बजे के करीब सुबह रोड को पूरी तरह से क्लियर कर दिया गया। उसके बाद सभी छोटी और बड़ी गाड़ियों के लिए रास्ता खोल दिया गया। रास्ता को खोलने के लिए लगभग 2 घंटे का समय लग गया। एसडीओ चंद्रशेखर पंडित ने बताया कि जैसे ही उनको पता चला सुबह 6:00 बजे के करीब जेसीबी को लगाकर रास्ते को मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया उन्होंने बताया कि लाहडू से ककीरा तक लगभग 6-7 जगह में सड़क अवरुद्ध होने के कारण होने के कारण रोड को खोलने में लगभग तीन-चार घंटे का समय लग गया ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *