Spread the love

पुलिस थाना डलहौजी के अंतर्गत बीती शाम करीब पौने छह बजे सुदली मुख्य मार्ग पर स्थित गांव बासा के पास एक महिंद्रा बोलेरो गाड़ी एचपी 68 बी 2242 के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार यह गाड़ी मोबाइल टावर के काम को अंजाम देने के उपरांत मेल से बनीखेत की और आ रहे थे । गाड़ी को 23 वर्षीय सनी पुत्र गोरोराम निवासी भगोग डाकघर सिल्लाघ्राट जिला चंबा चला रहा था। जैसे ही गाड़ी गांव बासा के पास पहुंची चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गांव के लोगों को जैसे ही इस दुर्घटना का पता चला उन्होंने तुरंत मौके को पर पहुंचकर बचाव कार्य प्रारंभ किया।

गाड़ी में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी तथा अन्य गंभीर रूप से घायल हो चुके थे उन्हें तुरंत प्राथमिक हेतु बनी खेत लाया गया जहां डॉक्टर कंवर विश्व दीपक ने प्राथमिक की देने के उपरांत घायलों की स्थिति के अनुसार मेडिकल कॉलेज चंबा एवं सिविल हॉस्पिटल डलहौजी रेफर कर दिया।

घायलों मे 33 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र नरोत्तम भटीयात, 20 वर्ष से यशपाल पुत्र नेक चंद तहसील चुराह, अथवा 45 वर्षीय जीवनराज (काला) कांगड़ा तथा मृत्यु महिला जीवन राज की पत्नी बताई जा रही है। इस सारे मामले की पुष्टि डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर द्वारा की गई है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *