Spread the love

शिमला

शिमला में एक बार फिर से चोर गिरोह सक्रिय हो गया है,चोरों ने शिमला के पॉश क्षेत्र यूएस क्लब में सेंध लगाई है। इस संबंध में थाना सदर में मु०न०104/24 धारा 331(3) 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में कहा गया कि सैट नं०7 ब्लॉक नं०4 यूएस क्लब शिमला में किसी नामालूम व्यक्ति ने इसके सेट के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर से करीब 8/10 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात तथा नकदी चोरी की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. दावा है कि चोरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ