Spread the love

पेरिस ओलंपिक्स 2024 में विनेश फोगाट महिलाओं के 50 किलोग्राम कुश्ती इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं।ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला हैं। तमाम देशवासी उन्हें बधाई दे रहे हैं।विनेश की जीत पर BJP सांसद कंगना रनौत ने पहलवान आंदोलन का जिक्र करते हुए एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि आंदोलन के दौरान PM मोदी को अपशब्द कहने के बावजूद विनेश को देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।

विनेश के फाइनल में पहुंचने के बाद कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखाभारत को उसका पहला गोल्ड मिलने की दुआ कर रही हूं। विनेश फोगाट ने एक वक्त पर आंदोलन में हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने कहा था- ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’, इसके बावजूद उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्हें बेस्ट ट्रेनिंग, कोच और सहूलियत मिली, यही लोकतंत्र और एक बढ़िया लीडर की खूबसूरती है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *