Spread the love

नई दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़ 

साहित्य का एक और सूरज कोरोना के चलते आज अस्त हो गया है। मशहूर कवि कुंवर बेचैन का निधन हो गया है, वह लंबे समय से संक्रमण से लड़ रहे थे। उनके अलावा पत्नी संतोष कुंवर भी कोरोना संक्रमित थीं। पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही दोनों दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित सूर्या अस्पताल में एडमिट थे। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉ. कुंवर बेचैन को आनंद विहार स्थित कोसमोस अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जबकि उनकी पत्नी की हालत स्थिर है, वह सूर्या अस्पताल में ही भर्ती हैं।डॉ कुंवर बेचैन ग़ाज़ियाबाद के नेहरू नगर में रहते थे। कोसमोस अस्पताल में एडमिट किए जाने के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था और उन्हें वेंटिलेटर बेड नहीं मिल पा रहा था। इस पर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट किया था। कुमार विश्वास के ट्वीट के बाद गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने मदद की थी और उन्हें कैलाश अस्पताल में वेंटिलेटर मिल पाया था

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *