Spread the love

ऊना,हिमशिखा न्यूज़

उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अब हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों से प्रवेश के लिए पास की व्यवस्था शुरू हो गई है। जिला ऊना में प्रवेश के लिए सभी एसडीएम को पास जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम से जारी पास के बिना जिला में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राघव शर्मा ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्ति कोविड ई-पास वेबसाइट http://covid19epass.hp.gov.in पर आवेदन करें। आवेदन संबंधित एसडीएम के खाते में जाएगा, जो उसे स्वीकृत या अस्वीकृत कर सकता है। स्वीकृति पर आवेदक को दिए गए मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाएगा, जिसमें प्रवेश का पास डाउनलोड करने का लिंक होगा। यह पास उसे बॉर्डर पर दिखाकर स्कैन करवाना होगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ