Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हिमाचल में कोविड की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कोविड मरीजों की सुविधार्थ ऑक्सीजन, अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता, टीकाकरण अभियान सहित प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों से अवगत करवाया।मुख्यमंत्री जी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संकट से निपटने हेतु हिमाचल को हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया है।मुख्यमंत्री ने इस कोरोना काल में हिमाचल की चिंता करने हेतु देवभूमि हिमाचल की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ