Spread the love

शिमला(कोटखाई),हिमशिखा न्यूज़

ग्राम पंचायत गराउग मे जाना हुआ जहां पर एक बहुत बड़ी समस्या से स्थानीय लोगों को जूझना पड़ रहा है पिछले कुछ वर्षों से पंचायत में सुचारू नेटवर्क ना होने के कारण बहुत बड़ी समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है का एक आजकल इंटरनेट के माध्यम से सारी पढ़ाई चल रही है छोटे बच्चों को लगभग 2 किलोमीटर दूर जाकर जंगलों में पढ़ाई करनी पड़ रही है आज हम पूरी तरह से इंटरनेट पर डिपेंड है हमारा बैंकिंग सिस्टम से लेकर अन्य बिलों को जमा करना इत्यादि सबसे बड़ा नुकसान आजकल लोक डाउन होने के कारण बच्चों का हो रहा है कनेक्टिविटी ना होने के कारण उन्हें दूर दूर तक नेट ढूंढने जाना पड़ता है लेकिन वह भी बहुत मुश्किल से मिल पाता है पूरी पंचायत में लगभग 80 प्रतिशत एरिया ऐसा है जहां पर कनेक्टिविटी नहीं है एक बहुत बड़ा नुकसान बच्चों का इस समय पर हो रहा है जल्द ही सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाया जाएगा और अपेक्षा करते हैं कि लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस पर जल्द ही अमल किया जाए

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ