Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 04/04/2022

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग की वाईस चेयरमैन शुबरा जिंटा ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही मंहगाई ने आज समाज के हर वर्ग की कमर तोड़ दी है । जहाँ भाजपा की डबल इंजन की सरकार को जनता को महंगाई से राहत दिलवाने में प्रयासरत होना चाहिए था लेकिन वह केवल मुद्दे से भटकाने की दिशा में ही काम कर रही है । शुबरा जिंटा ने कहा कि पिछले 12-13 दिनों से पेट्रोल व डीज़ल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और हिमाचल के अधिकतम जिलों में पेट्रोल की क़ीमत का आँकड़ा शतक पूरा कर चुका है । रसोई गेस सिलेंडर के दाम एक बार फिर हज़ार के ऊपर है । इसी महीने सीमेंट व सरिया के दामों में भी भारी बृद्धि की गई है । पेट्रोल व डीज़ल रेट बढ़ने का असर ये है कि ट्रक यूनियनों ने भी भाढ़ा 2 रुपये प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया जिसका प्रभाव अब हर घरेलू अर्थ व्यवस्था पर पड़ेगा । ये बहुत ही चिंताजनक है ।
शुबरा जिंटा ने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव के परिणाम आने के बाद सुनियोजित तरीक़े से सभी रोजमर्रा की चीज़ों में बढ़ोतरी कर इस मंहगाई से भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश वासियों के साथ बहुत धोखा किया है। आज सरकार और उसके अहंकारी नुमाइंदे मंहगाई के प्रश्न पर चुप्पी साधे हुए हैं ।
उन्होंने कहा कि जब युपीए सरकार के दौरान पेट्रोल व डीज़ल के दाम बढ़ते थे तो उस वक़्त बाबा राम देव ने आपकी अदालत मे कहा था कि पेट्रोल व डीज़ल के दाम इतने बढ़ गए कि आम आदमी का जीना बहुत मुश्किल हो गया है और भाजपा के एजेंट बन कर वोट माँगते थे और आज वे मोनी बाबा चुप बैठे हुए हैं ।
शुबरा ने कहा कि सरकार द्वारा नियोजित मंहगाई के विरोध में आज प्रदेश का हर वर्ग आने वाले शिमला नगर निगम व विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये मन बना दिया है ।इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता पंकज कुमार भी मौजूद थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *