Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़ 04/04/2022

कमलेश कुमारी ने किया पोषण पखवाड़े का समापन, लाभार्थियों को बांटे चैक

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनाया गया पोषण पखवाड़ा सोमवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज के सौजन्य से भोरंज में आयोजित कार्यक्रम में विधायक एवं उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
   इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं द्वारा लगाई गई स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कमलेश कुमारी ने कहा कि हमें अपने आहार में स्थानीय व्यंजनों को जरूर शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यंजन और सब्जियां केवल आहार ही नहीं हंै, बल्कि ये आयुर्वेदिक मेडिसिन के रूप में भी काम करते हैं। इनसे हमारे शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। विधायक ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा रहती है और इसके लिए हमारा आहार एवं खानपान सही होना चाहिए।
   कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने महिला एवं बाल विकास विभाग की शगुन योजना की 25 लाभार्थियों को 31-31 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। उन्होंने बेटी है अनमोल योजना की 37 लाभार्थियों को 21-21 हजार की एफडी और विधवा पुनर्विवाह की 2 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये के चेक भी बांटे।
   इससे पहले बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने पोषण पखवाड़े और विभाग की विभिन्न स्कीमों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर तहसीलदार अनिल मनकोटिया, बीडीओ मनोज शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव चंदेल, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक कुमार और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *