Spread the love

चंवा,हिमशिखा न्यूज़ 04/04/2022

सुंडला सलूनी मार्ग पर निगम की बस को अचानक आग लग जाने से बस पूरी तरह से राख हो गई है। बस से धुआं उठता देख चालक व परिचालक ने उसे किनारे खड़ा कर दिया और बस में मौजूद सवारियां पहले ही बाहर निकल गई। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी । यह बस चंबा से सलूणी होते हुए लंगेरा जा रही थी। चम्बा से बस 12:55 बजे चंबा चली और डेढ़ से 2 घंटे का सफर तय करने के बाद डनून घराटनाला के पास पहुंची तो बस में अचानक आग लग गई जिससे बस पूरी तरह से राख हो गई।बस में 18 से 20 सवारियां मौजूद थी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ