शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 24/04/2022
मानव एकता दिवस पर निरंकारी भक्तों ने किया उत्साहपूर्वक रक्तदान
शिमला में संत निरंकारी मिशन ने 137 यूनिट रक्तदान कर कमाया पूण्य
शिमला, 24 अप्रैल, 2022: युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में उनकी शिक्षाओं से निरंतर प्रेरणा लेते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर संपूर्ण विश्व में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। इस वर्ष सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की पावन अध्यक्षता में पूरे भारत वर्ष में संत निरंकारी चेरिटबल फाउंडेशन द्वारा मानव एकता दिवस के उपलक्ष पर 265 ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन 24 राज्यों में किया गया, जिसमें 50000 यूनिट ब्लड इकठा करने का लक्ष्य है ।
इस कड़ी में ही संत निरंकारी मिशन ने रविवार को शिमला स्थित संत निरंकारी भवन बेम्लोई में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें मिशन के अनुयायियों 137 यूनिट रक्तदान किया।
इस रक्तदान शिविर में निरंकारी मिशन की वरिष्ठ संत और जोनल ईचार्ज बहन रजवंत कौर ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से मिशन रक्तदान सहित अन्य सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य में बढ़चढ़ कर निष्काम भाव से कार्य कर रहा है और मानवता को एक प्रेरणा संदेश दे रहा है कि खूनदान ही महादान हैं। उन्होंने कहा कि यह सब हांलाकि मिशन मानव एकता दिवस से रक्तदान का सिलसिला देश भर में शुरू होता है।
इस अवसर पर कमला नेहरू अस्पताल से आई डा. कंचन ने स्वैच्छिक रक्तदान को सर्वोत्तम माना है, जो जरूरतमंद को जीवनदान देता है। उन्होंने खून दान करने से कमजोरी नहीं आती है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति खास कर युवाओं को रक्तदान करना चाहिए।