Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 29/04/2022

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपनी इस नई नियुक्ति के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सगंठन महासचिव के सी बेनुगोपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पूर्व में जो भी जम्मेदारी उन्हें सगंठन ने सौंपी उसे उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाया और आगे भी निभाएंगे।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उनके सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राठौर ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व

 कार्यकर्तओं का उन्हें अध्यक्ष के तौर पर दिए गय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

राठौर ने केंद्रीय आलाकमान के फैंसले का  स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी जो भी निर्णय लेती है  वह पार्टी हित मे होता है।उन्होंने कहा कि श्रीमती प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाना एक सही निर्णय है।उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने इस कार्यकाल में पार्टी के सभी नेताओं को एक मंच पर लाया।उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका मार्ग दर्शन उनके साथ रहा ।

राठौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अगस्त में होने वाले सगठनत्मक चुनावों में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिये हमें उनका पूरा समर्थन करना है।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने राठौर को इस नई नियुक्ति के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अध्यक्ष कार्यकाल में वह सभी को साथ चलाने में सफल रहें।उन्होंने कहा कि राठौर एक साधारण व्यक्तित्व के व्यक्ति है जो आज पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे है।

इस दौरान उपाध्यक्ष नरेश चौहान,हरीश जनारथा,जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,कवंर अजय    बहादुर सिंह,शिवकुमार,आदर्श सूद,राजेंद्र वर्मा,हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक,सुशांत कपरेट,इंद्रजीत सिंह, वेद प्रकाश ठाकुर,बलदेब ठाकुर,अतुल शर्मा,सत्य जीत नेगी,जैनब चंदेल, सोनिया चौहान,किरण धानटा,शशि बहल, दवेंद्र शर्मा,महेंद्र स्तान,धर्मपाल ठाकुर खांड,कवंर नरेंद्र सिंह,गोपाल शर्मा,रामकृष्ण शांडिल, भूपेंद्र कौशल,सेनराम नेगी, आशा कवंर,छत्रर सिंह,शर्मिला पटियाल,डॉ डी एस धीमान,एमडी शर्मा,विवेक थापर,नरेंद्र ठाकुर,विनीता वर्मा,सत्या वर्मा,प्रभा वर्मा,आरती निर्मोही,मोनीता चौहान,कविता सिंह,रीना कुमारी के अतिरिक्त पार्टी के कई अन्य लोग इस समारोह में उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *