Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 05/05/2022

साच दर्रे में फंसे 20 लोगों को बचाया, प्रदेश में बारिश के आसार, अधिकतम तापमान में 10 डिग्री की कमी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में गुरुवार को भी बारिश के आसार जताए हैं। 6 मई से मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। सांगला-छितकुल मार्ग पर मंगलवार को बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आने के कारण 21 घंटे यातायात बड़े वाहनों के लिए बंद रहा। ख़बर सुनें विस्तार हिमाचल प्रदेश के येलो अलर्ट के बीच हुई बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग दारचा से आगे यातायात के लिए करीब 15 घंटे बंद रहा। चंबा से पांगी के लिए निकली दो टैक्सियां मंगलवार रात साच दर्रे में बर्फबारी से फंस गईं। देर रात इन टैक्सियों में सवार 20 लोगों को सुरक्षित बचाकर कर चंबा भेजा गया। बुधवार को धर्मशाला, ऊना, डलहौजी, चंबा, सिरमौर, सोलन और शिमला में बादल बरसे। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से 10 डिग्री की कमी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में गुरुवार को भी बारिश के आसार जताए हैं। 6 मई से मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। सांगला-छितकुल मार्ग पर मंगलवार को बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आने के कारण 21 घंटे यातायात बड़े वाहनों के लिए बंद रहा। बुधवार को उदयपुर-पांगी सड़क काढूनाला के पास भूस्खलन से ठप हो गई। पांगी-किलाड़ का संपर्क लाहौल और कुल्लू-मनाली से कट गया है। सैंज के देहुरीधार में एक मकान की छत तूफान आने से उखड़ गई। ओलावृष्टि से सेब की फसल को भी नुकसान हुआ है। धौलाधार पर्वत की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हुआ। विज्ञापन क्षेत्र अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान (डिग्री

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ