शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 05/05/2022
सीएम जयराम का बयान: सरकार रिपीट हुई तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग
सीएम जयराम ठाकुर ने परवाणू में उद्योगपति संघ (पीआईए) सदन के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे। कहा कि सरकार हिमाचल को देश का औद्योगिक हब बनाने के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। ख़बर सुनें विस्तार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि हमारी सरकार रिपीट होती है तो प्रदेश से पलायन कर चुके उद्योगों को वापस लाया जाएगा। सरकार ग्रेटर परवाणू औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर विचार कर रही है। सीएम परवाणू में उद्योगपति संघ (पीआईए) सदन के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे। कहा कि सरकार हिमाचल को देश का औद्योगिक हब बनाने के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास के बावजूद कांग्रेस नेता विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। देश ने कांग्रेस को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। विज्ञापन वह अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में केवल दो सीटें ही जीत पाई थी। पंजाब में भी कांग्रेस बुरी तरह हारी है। अब इस साल नवंबर में हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। आम आदमी पार्टी को लेकर पूछे सवाल सीएम ने कहा कि आप नेता भी राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता उन्हें सबक सिखाएगी। आम आदमी पार्टी के नेता अपने राज्यों को देंखे, उन्हें हिमाचल की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इतिहास को भूलाने वाला राष्ट्र और संगठन कभी आगे नहीं बढ़ता: धूमल उधर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शाह