Spread the love

मंडी,हिमशिखा न्यूज़ 12/05/2022

पंडित सुखराम का अंतिम संस्कार आज मंडी में संचार क्रांति के जनक और हिमाचल प्रदेश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पंडित सुखराम 95 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। पंडित सुखराम पांच बार हिमाचल विधानसभा और तीन बार लोकसभा के लिए मंडी संसदीय सीट से चुने गए। पंडित सुखराम का आज मंडी में ब्यास नदी किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनके मंत्री, विधायक और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे ▪️

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ